
![]()
*बिलासपुर में वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, कमेटी का गठन*
*भास्कर न्यूज़ टुडे, बिलासपुर*
बिलासपुर। 👉महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन पर्व पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026, दिन बृहस्पतिवार को एसडीएम कोर्ट, बिलासपुर स्थित गुरमुख भारती जी के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शोभायात्रा में शामिल की जाने वाली आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ने शोभायात्रा को इस वर्ष और भी अधिक भव्य और दिव्य बनाने का संकल्प लिया।
*सर्वसम्मति से वाल्मीकि शोभायात्रा समिति का गठन*
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ‘वाल्मीकि शोभायात्रा समिति’ का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई –
– *संरक्षक :* अनिल उर्फ लल्ला जी
– *सह-संरक्षक :* अशोक कुमार जी
– *अध्यक्ष :* विजय अनार्य जी
– *उपाध्यक्ष :* रविराज वाल्मीकि जी
– *कोषाध्यक्ष :* गुरमुख भारती जी
– *उपकोषाध्यक्ष :* बंटी उर्फ राहुल जी
– *कार्यक्रम प्रभारी :* जानू चौहान जी
– *महामंत्री :* सजन जी
*कार्यक्रम की तिथि और समय निर्धारित*
1. *प्रभात फेरी :* दिनांक 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रातः 5:00 बजे मोहल्ला भट्टी टोला स्थित वाल्मीकि मंदिर, बिलासपुर से निकाली जाएगी।
2. *मुख्य भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा :* दिनांक 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सायं 4:30 बजे मोहल्ला भट्टी टोला, बिलासपुर से धूमधाम से निकाली जाएगी।
इस अवसर पर मोहित चौधरी, वरुण भारती, मानव भारती, सुनील सागर सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
































