
![]()
*बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के तीन मुकदमों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक- आर के कश्यप*
*बिलासपुर (रामपुर) -*👉 थाना बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के तीन मुकदमों का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुछ सामान भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
👉*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहा था अभियान -*
जनपद में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी अनुराग सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक ढाबा, दुकानों और रोड किनारे खोखों को निशाना बनाया था। एक मामले में ढाबे से चार बैटरी अल्टरनेटर के कॉपर वायरिंग और स्पेयर पार्ट्स चोरी किए गए थे। वहीं 23 अगस्त की रात हुई एक अन्य चोरी की घटना का भी इसी टीम ने खुलासा किया है।
👉*थाना बिलासपुर पर दो और थाना भोट पर एक मुकदमा था दर्ज -*
थाना बिलासपुर पर चोरी के दो अभियोग और थाना भोट पर एक अभियोग पंजीकृत था। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकारी है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और अन्य जनपदों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी बिलासपुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है और बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
































