*मियावाकी पद्धति से लगे पौधों के संरक्षण के कड़े निर्देश, CDO ने किया निरीक्षण*

Loading

*मियावाकी पद्धति से लगे पौधों के संरक्षण के कड़े निर्देश, CDO ने किया निरीक्षण*
✍️*भास्कर न्यूज़ टुडे*✍️
*प्रधान संपादक – आर के कश्यप*

*रामपुर / मिलक।* 👉जनपद रामपुर के विकास को हरियाली से जोड़ने की एक सुंदर पहल के तहत मुख्य विकास अधिकारी *श्री गुलाब चन्द्र जी* ने विकास खण्ड मिलक की *ग्राम पंचायत कपनेरी* में स्थलीय निरीक्षण किया।

सीडीओ साहब ने *वीबी-राम जी (VB-RAM G) योजना* के अंतर्गत आरसीसी केन्द्र के पास *मियावाकी पद्धति* से कराए गए पौधारोपण कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पौधों की स्थिति देखी और ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि — *रोपित सभी पौधों का उचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। जहाँ-जहाँ पौधे सूख गए हैं, वहाँ तुरंत नए पौधे लगाए जाएं, ताकि पौधारोपण का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके और पर्यावरण को लाभ मिले।*

मियावाकी पद्धति एक जापानी तकनीक है जिसमें कम जगह में घने और तेजी से बढ़ने वाले जंगल तैयार किए जाते हैं, जो पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मिलक *श्री शैलेन्द्र कुमार*, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी *श्री अमित कुमार*, रोजगार सेवक *श्री अनिल कुमार*, तकनीकी सहायक सहित ग्राम पंचायत के कई सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी के इस निरीक्षण और पर्यावरण के प्रति सजगता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7467854000,9756371772 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर